उज्जैन, 18 जून 2026। जनकल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन नगर पालिक निगम द्वारा किया गया। गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में जिला स्तरीय जनकल्याण शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ।शिविर के समापन अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, श्री संजय अग्रवाल, जिला कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर गेल इंडिया केटीएम शोरूम से होते हुए नीलगंगा तक मार्ग चौड़ीकरण अंतर्गत पूर्ण रूप से प्रभावित 16 चिन्हित किए गए परिवारों को लॉटरी के माध्यम से पंवासा स्थित नगर निगम द्वारा विकसित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में भूखंड आवंटित किए गए।जनकल्याण शिविर अंतर्गत निगम क्षेत्र के सभी 6 जोन कार्यालयों पर कुल 18 शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में शासन के 23 विभागों की 110 योजनाओं के माध्यम से 2645 आवेदन प्राप्त होकर सभी प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। समापन अवसर पर हितग्राहियों को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं स्वनिधि योजना, संबल योजना, पेंशन योजना, परिवार सहायता, बागवानी योजना के अंतर्गत लाभ वितरित किए गए। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड का वितरण और 50,000, 15,000 एवं 25,000 के स्वीकृति पत्र भी हितग्राहियों को दिए गए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनमें हितग्राहियों द्वारा योजनाओं का लाभ लिया गया। साथ ही अमलतास हॉस्पिटल द्वारा लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपस्थित हितग्राहियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य लाभ लिया गया।कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्री कैलाश प्रजापत, श्री रजत मेहता, जोन अध्यक्ष श्री सुरेंद्र मेहर, पार्षद श्रीमती आभा कुशवाहा, श्रीमती बबीता घनश्याम गौड़, श्रीमती नीलम राजा कालरा, श्रीमती निर्मला करण परमार, अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, श्री संदीप शिवा, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री मनोज मौर्य, सहायक आयुक्त श्री प्रफुल्ल गठरे, श्री प्रवीण मुकाती, श्री घनश्याम मचार, श्री रविकांत मगरदे, श्री राघवेंद्र सिंह पालिया उपस्थित रहे।
Readmore -:जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्राचीन धरोहर बावड़ी का पुनरुत्थान किया गया
