Breaking
7 Jun 2026, Sun

महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने मंगल नाथ घाट पर किया श्रमदान

उज्जैन 06 जून। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान और विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मंगल नाथ घाट पहुंचकर नगर निगम के सहयोग से शिप्रा नदी के शुद्धिकरण एवं गंगा संवर्धन कार्य में श्रमदान किया।जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बृजेश त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि मंगलनाथ छोटे पुल के निकटवर्ती घाट पर सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों, परियोजना अधिकारियों, सहायिकाओं एवं स्टॉफ ने उत्साहपूर्वक इस पुण्य कार्य में भाग लिया।  अभियान में सहायक संचालक श्री बृजेश वर्मा, श्रीमती रीना सोलंकी, पोषण अभियान जिला समन्वयक श्री रोहित हिरवे तथा जिला एवं परियोजना कार्यालय के अन्य स्टॉफ सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।नगर निगम के घाट प्रभारी श्री व्यास एवं उनकी टीम ने महिला एवं बाल विकास विभाग के दल को पूर्ण सहयोग प्रदान किया तथा घाट सफाई कार्य में सहयोग किया।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बृजेश त्रिपाठी ने तीन सौ से अधिक कार्यकर्ताओं को “निर्मल शिप्रा सिंहस्थ पूजा” स्वच्छता संकल्प की शपथ दिलाई। शपथग्रहण में सहायक संचालक, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं आईसीपीएस टीम के सदस्य शामिल रहे।कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति कटारा, सुश्री प्रियंका जायसवाल, श्रीमती ज्योत्सना दीक्षित, श्रीमती अर्चना सहित उज्जैन नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की पर्यवेक्षक, समेकित बाल संरक्षण स्टॉफ श्रीमती उषा नायक, श्रीमती मृणाल भिलाला, श्री संतोष पवार, श्री जितेंद्र बैरागी, श्री हरीश श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *