Breaking
5 Jun 2026, Fri

शहर में होगा नियमित जल प्रदाय गंभीर डेम में है पर्याप्त पानी

विधायक, महापौर, निगम अध्यक्ष एवं निगम आयुक्त द्वारा गंभीर डेम की जल क्षमता का किया निरीक्षण

उज्जैन। शहर की जल आपूर्ति का मुख्य केंद्र गंभीर बांध में पर्याप्त पानी है नियमित रूप से शहर में जल प्रदाय किया जाएगा साथ ही वर्तमान में सिंहस्थ महापर्व को ध्यान में रखते हुए शहर में जो मार्ग चौड़ीकरण, निर्माण एवं विकास कार्य चल रहे हैं जिसके कारण पानी की लाइन लीकेज की समस्या होती है, पीएचई विभाग द्वारा उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान किया जाकर पेयजल सप्लाई किया जा रहा है यह बात शनिवार को उज्जैन उत्तर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा एवं पार्षदों के साथ एक साथ ट्रेवलर गाड़ी में बैठकर गंभीर बांध पहुंचे और गंभीर डेम का निरीक्षण करते हुए कही गई साथ ही कहा कि वर्तमान में गंभीर बांध में 350 एमसीएफटी पानी की क्षमता है इसलिए नियमित रूप से शहर में जल प्रदाय किया जाएगा। गंभीर डेम पर निरीक्षण के दौरान विधायक, महापौर एवं निगम अध्यक्ष द्वारा वार्ड पार्षदों द्वारा पेयजल को लेकर जो समस्याएं बताई गई उनको गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वार्डों में स्थित कुएं, बावड़ियों एवं तालाबों की सफाई का कार्य जारी है जिसके पानी को उपयोग में लिया जा सकता है साथ ही कुछ पार्षदों द्वारा भी इस कार्य को करते हुए वार्डों में पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है जो की सराहनीय पहल है साथ ही नगर निगम द्वारा बोरिंग, नलकूप खनन, एवं पानी के टैंकरों के माध्यम से जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या होती है वहां पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है शहर की जनता को पेयजल के लेकर समस्या नहीं आने दी जाएगी वार्ड पार्षद भी अपने वार्डों में पीएचई विभाग के अधिकारियों के साथ सप्लाई के दौरान निरीक्षण करें और नागरिकों द्वारा जो समस्याएं बताई जा रही है उन्हें नोट करते हुए समाधान के लिए प्रयास किया जाए। पीएचई विभाग की टीम द्वारा भी सप्लाई को लेकर प्रतिदिन सुबह से लेकर रात तक मेहनत करते हुए पेयजल लाइन का संधारण, लीकेज का संधारण एवं सप्लाई को लेकर काम किया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप ही प्रतिदिन शहर में जल प्रदाय किया जा रहा है इसी के साथ ही उपस्थित पार्षदों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए भी जागरूक किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में वार्ड के नागरिकों से जल संचय एवं संग्रहण के लिए रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए ताकि वर्षा का जल संचित होगा एवं भूमिगत जल स्रोत में वृद्धि होगी। इस दौरान जल कार्य समिति प्रभारी श्री प्रकाश शर्मा, एमआईसी सदस्य श्री कैलाश प्रजापत, श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, श्रीमती सुगन बाबूलाल बाघेला, डॉ योगेश्वरी राठौर, जोन अध्यक्ष श्री विजय सिंह कुशवाहा, श्री सुशील श्रीवास, श्री सुरेंद्र मेहर, श्री पुरुषोत्तम मालवीय, श्री संग्राम सिंह भाटिया, पार्षद श्री हेमंत गहलोत, श्री पंकज चौधरी, श्री दिलीप परमार, श्री गजेंद्र हिरवे, श्रीमती लीला वर्मा, श्रीमती नीलम राजा कालरा, श्रीमती निर्मला करण परमार, श्रीमती आभा अशोक कुशवाहा, श्रीमती अंशु गोपाल अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि श्री गोपाल बलवानी, श्री घनश्याम गोड अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, श्री योगेंद्र सिंह पटेल, कार्यपालन यंत्री श्री वैभव भावसार, सहायक यंत्री श्री शिवम दुबे, सब इंजीनियर श्री अजय जाट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *