Breaking
5 Jun 2026, Fri

विश्‍व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्‍य में प्रशिक्षण आयोजित

उज्जैन : शनिवार, मई 2, 2026,

उज्जैन, 02 मई। विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2026 के उपलक्ष में रेड क्रॉस सप्ताह के माध्यम से दिनांक 1 मई 2026 को भारतीय बौद्ध महासभा उज्जैन शाखा के मध्य रेड क्रॉस सोसाइटी उज्जैन जिला शाखा के माध्यम से जिला चिकित्सालय उज्जैन के सहयोग से बौद्ध समाज अशोक विहार उज्‍जैन के मध्य सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें लगभग बड़ी संख्या में समाज जनों ने सीपीआर का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने जो सीखा उसे वहां पर करके भी दिखाया।सीपीआर प्रशिक्षण में जिला चिकित्सालय के प्रशिक्षक डॉ. नरेंद्र गोमे, भारतीय बौद्ध महासभा के अध्यक्ष श्री रामदास जवादे, श्री धर्मेंद्र सोलंकी, उज्जैन महापौर श्री मुकेश टटवाल, पूर्व महापौर श्रीमती मीना जोनवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।जानकारी देते हुए रेड क्रॉस शाखा जिला उज्जैन के सचिव श्री अनुराग जैन ने बताया कि किस प्रकार से अचानक शारीरिक समस्या आने पर सीपीआर के माध्यम से किसी की जान को बचाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *