Breaking
22 Jul 2026, Wed

50 दिवसीय योग दिवस काउंट डाउन का कार्यक्रम संपन्न

उज्जैन : शनिवार, मई 2, 2026,

उज्जैन, 02 मई। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग महोत्सव के दौरान आयुष मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से ठीक 50 दिन पूर्व 2 मई 2026 को एक विशेष 50 दिवसीय काउंट डाउन का कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुष कार्यालय उज्जैन एवं वीतराग विज्ञान पाठशाला के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. मनीषा पाठक ने बताया कि योग सत्र का संचालन डॉ. जितेंद्र जैन आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी शासकीय आयुर्वेद औषधालय करोहन ने किया। सत्र में 200 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस वर्ष की थीम है स्वास्थ्य ज्ञान व विश्व शांति के लिए योग। डॉ. जितेंद्र जैन ने योग को वैश्विक कल्याण के लिए भारत का अमूल्य योगदान बताया जो शरीर मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। साथ ही योग को मिली वैश्विक मान्यता पर प्रकाश डाला और विभिन्न संस्कृतियों में इसके बढ़ते स्वीकार्य होने पर जोर दिया। इस अवसर पर पंडित अशोक शास्त्री मांगूलकर राधौगढ़ ने कहा कि एक स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण के विजन के साथ युवाओं के बीच तनाव ,प्रदूषण और निष्क्रिय जीवन शैली जैसी आधुनिक चुनौतियों से निपटने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि हर व्यक्ति योग करें तो वह कभी अस्वस्थ नहीं हो सकता। कार्यक्रम में डॉ. पुनीत जैन हैदराबाद, पंडित प्रदीप शास्त्री सूरत, समाजसेवी जंबू धवल, डॉ. दिनेश शाह, श्री राजकुमार रावत, श्री कोमल कासलीवाल, बहन समता झांझरी, रूपल शाह, पाठशाला की पूर्व छात्राएं ग्वालियर इंदौर, नीमच, दाहोद, कोटा, जयपुर, पिड़ावा  जैसे शहरों से व गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *