उज्जैन : शुक्रवार, अप्रैल 24, 202
उज्जैन, 24 अप्रैल। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अप्रैल को जिला पंचायत उज्जैन के सभागृह में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे प्रारंभ हुआ।जिले की 609 ग्राम पंचायतों में से उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 ग्राम पंचायतों का चयन कर उनके सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर अन्तर सिंग देवडा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उज्जैन श्री श्रेयांश कुमट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुंवर भूपेन्द्र सिंह सोलंकी एवं जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह आर्य, श्री श्याम सिंह चौहान, श्री ईश्वर सिंह पटेल, श्री बालू सिंह बंजारा, सांसद प्रतिनिधि श्री अंतर सिंह देवड़ा एवं श्री मांगीलाल मोहरि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 30 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा विभिन्न विकास कार्यों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। इन कार्यों में शत-प्रतिशत करारोपण, मॉडल पंचायत भवन निर्माण, अमृत सरोवर निर्माण, गोशाला संचालन, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सुरक्षित पंचायत, ओपन जिम स्थापना, घर-घर कचरा संग्रहण, “मां की बगिया” के तहत पौधारोपण, खेत तालाब निर्माण, कवर्ड नाली निर्माण, सीएम हेल्पलाइन के प्रभावी निराकरण, जल गंगा संवर्धन, चेकडैम निर्माण तथा प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य शामिल हैं।कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस कूमट के द्वारा ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक का मार्गदर्शन किया गया कार्यक्रम में जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।