Breaking
20 Oct 2026, Tue

10वीं-12वीं की द्वि‍तीय परीक्षा के लिए आवेदन अब 26 अप्रैल तक

माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने बढ़ाई आवेदन की ति‍थि
एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन

भोपाल : गुरूवार, अप्रैल 23, 2026

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने गुरुवार को विद्यार्थियों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है। वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 26 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में मंडल ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश के सचिव श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने बताया कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2026 थी। अब विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 26 अप्रैल तक हाईस्‍कूल एवं हायर सेकंडरी द्वि‍तीय परीक्षा के आवेदन कर सकते हैं। शेष नियम-निर्देश पूर्ववत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *