उज्जैन : गुरूवार, अप्रैल 23, 2026

उज्जैन, 23 अप्रैल। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में गुरुवार को शासकीय संभागीय आईटीआई में सार्थक एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग( श्रवण बाधित एवं लो विजन) प्रशिक्षणार्थियों के लिए एकदिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया जिसमें 15 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया एवं 07 प्रशिक्षणार्थियों को अगले चरण हेतु चयनित किया गया, चयनित प्रशिक्षणार्थियों को डी-मार्ट, फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों में लॉजिस्टिक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं रिटेल जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। शासकीय संभागीय आईटीआई उज्जैन के प्राचार्य द्वारा रोजगार मेले में आए प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अनुभव लेने एवं सश्रम कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।