Breaking
18 Jun 2026, Thu

धन्वन्तरि आयुर्वेद चिकित्सालय में “स्वर्णप्राशन कार्यक्रम” आज आयोजित होगा

उज्जैन : गुरूवार, अप्रैल 23, 2026,

उज्जैन, 23 अप्रैल। शासकीय धन्वन्तरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जे.पी. चौरसिया ने बताया कि चिकित्सालय के शिशु एवं बालरोग विभाग के अंतर्गत 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को जन्म से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।बालरोग विशेषज्ञ डॉ. गीता जाटव ने जानकारी देते हुए कहा कि स्वर्ण प्राशन बच्चों में बुद्धि एवं बल-वर्धन, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा बार-बार होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव के लिए अत्यंत लाभदायक है। इसलिए सभी अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों का स्वर्ण प्राशन अवश्य करवाएं। प्रत्येक बालक/बालिका के लिए पंजीकरण शुल्क ₹100/- निर्धारित है।आयुर्वेद के प्राचीन ग्रंथों में बच्चों के समग्र स्वास्थ्य संवर्धन के लिए स्वर्ण प्राशन को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *