उज्जैन : शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026,
उज्जैन 17 अप्रैल। अनुसूचित जाति विकास, मध्य प्रदेश द्वारा उज्जैन जिले अंतर्गत संचालित जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय उत्कृष्ट बालक/कन्या छात्रावासों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त स्थानों पर नवीन प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।नियमानुसार पात्र एवं 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण विद्यार्थी 18 अप्रैल 2026 से 18 मई 2026 तक संबंधित विकासखण्ड के उत्कृष्ट बालक/कन्या छात्रावास में कार्यालयीन समय में संपर्क कर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।आवेदन संबंधित विकासखण्ड:उज्जैन / तराना / महिदपुर / खाचरौद / बड़नगर / घटियाप्रवेश परीक्षा:उक्त छात्रावासों में प्रवेश हेतु परीक्षा का आयोजन दिनांक 24 मई को किया जाएगा।आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज दो पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण-पत्र की छायाप्रति ,मूल निवासी प्रमाण-पत्र की छायाप्रति , 8वीं/10वीं की अंकसूची की छायाप्रति , जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति ,MPTAASC हितग्राही प्रोफाइल पंजीयन (अनिवार्य), आधार कार्ड की छायाप्रति , समग्र आई.डी. की छायाप्रति , बैंक खाते की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।