Breaking
22 Jul 2026, Wed

कलेक्टर श्री सिंह की सख्ती का असर तीन दिन में बना बालिका कु. कृष्णा का जन्म प्रमाण पत्र

उज्जैन : शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

उज्जैन,17 अप्रैल। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा गत समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिखाई गई सख्ती का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। प्रशासनिक निर्देशों के बाद लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण की दिशा में तेजी आई है। इसी क्रम में बालिका कु. कृष्णा का जन्म प्रमाण पत्र, जो बहुत दिनों से लंबित था, मात्र तीन दिनों में तैयार कर दिया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए थे कि नागरिकों से जुड़ी सभी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए और अनावश्यक देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।      उल्लखेनीय है कि गत समयावधि बैठक में कलेक्टर श्री सिंह द्वारा उक्त प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग के सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के लिए नियुक्त एल 1 और एल 2 अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की गई थी। निर्देशों के बाद संबंधित विभाग ने तत्परता दिखाते हुए प्रक्रिया पूर्ण कर बालिका कु. कृष्णा पिता महेश निवासी ग्राम महूखेड़ी तहसील घट्टिया का जन्म प्रमाण पत्र जारी किया। परिजनों ने इस त्वरित कार्य के लिए  कलेक्टर श्री सिंह का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *