Breaking
20 Oct 2026, Tue

सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन की एन.एस.एस इकाई के 5 स्वयंसेवक दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित

चयनित स्वयंसेवक प्रशिक्षण के लिए ग्वालियर के प्रशिक्षण शिविर में होंगे प्रशिक्षित

उज्जैन, 06 नवम्बर। सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई के 5 स्वयंसेवक कर्तव्यपथ, दिल्ली परेड का हिस्सा बनने जा रहे है।

विश्वविद्यालय की ओपन यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमण सिंह सोलंकी ने बताया कि विश्वविद्यालय के पाँच चयनित स्वयंसेवक महेश चौहान, विनय शर्मा, संयम जैन, रोशनी मकवाना और कल्पना नागर  कर्तव्यपथ परेड में भाग लेने की तैयारी करने में लगे हुए हैं। यह दल गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल होने के लिए ग्वालियर के प्रशिक्षण शिविर में पहुंच चुका है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. शेखर मैदमवार ने जानकारी दी कि ग्वालियर में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में छह राज्यों के लगभग 200 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। 5 से 14 नवम्बर तक चलने वाले इस शिविर में प्रतिभागी अनुशासन, नेतृत्व, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़ी गतिविधियों में अपनी दक्षता प्रदर्शित करेंगे।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज एवं कार्यपरिषद सदस्य राजेश सिंह कुशवाह ने चयनित स्वयंसेवकों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *