Breaking
21 Apr 2026, Tue

पंचक्रोशी यात्रा प्रारंभ होने के पहले आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी नही हो- संभागायुक्त श्री सिंह

संभागायुक्त श्री सिंह और कलेक्टर श्री सिंह ने अमृत मिशन-2.0 अन्तर्गत प्रगतिरत सीवरेज योजना फेस -1 और 3 एवं फेस- 2 का संयुक्त स्थल निरीक्षण किया

ज्जैन : गुरूवार, अप्रैल 2, 2026,

उज्जैन, 2 अप्रैल। संभाग आयुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह एवं जिला कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने गुरूवार को  नगर निगम के सीवरेज के कार्यों का निरीक्षण किया। संभागायुक्त श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि आगामी दिनों में पंचक्रोशी यात्रा प्रारंभ होगी। इस दौरान पंचक्रोशी यात्रियों को असुविधा नहीं हो, इसके लिए आवश्यक कार्य यात्रा के पहले पूर्ण कर लें। संभागायुक्त  श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सीवरेज के प्रचलित कार्य के दौरान क्षेत्र में रहने वाले रहवासियों के आवागमन का ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के समय नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा भी मौजूद रहे।संभागायुक्त श्री सिंह और कलेक्टर श्री सिंह ने नियमित निरीक्षण के दौरान गुरूवार को शहर में शंकरपुर, एमआर-5 और मंगलनाथ मार्ग के जोन में नगर पालिक निगम द्वारा अमृत मिशन – 2.0 अन्तर्गत प्रगतिरत सीवरेज योजना फेस-1 और 3 एवं फेस-2 का संयुक्त स्थल निरीक्षण किया। मौके पर जानकारी दी गई कि उक्त योजना अन्तर्गत फेस-1 और 3 में 475 किलोमीटर सीवर लाइन, 18699 मेनहोल, 24763 आईसी, 49527 हाउस सर्विस कनेक्शन, 6 आईपीएस/एसपीएस एवं फेस-2 में 80.971 किलोमीटर सीवर लाइन, 4033 मेनहोल, 8519 आईसी, 17031 हाउस सर्विस कनेक्शन, 4 आईपीएस/एसपीएस, 8 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्य को 8 सीवरेज जोनों में विभाजित किया गया है। इंजीनियर द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में 220 किलोमीटर सीवर लाइन डाली जा चुकी है एवं 6888 मैनहोल, 4999 आईसी का निर्माण किया जा चुका है, जिसमें सीवरेज जोन 4 के लगभग 7000 हाउस सर्विस कनेक्शन 30 जून तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। सीवरेज जोन 3 में प्रति दिन लगभग 500 मीटर की पाइप लाइन डाला जाना प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने प्रचलित कार्य की धीमी प्रगति को देखते हुए निर्देश दिए कि कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक संसाधन बढ़ाए जाए एवं अन्य सीवरेज जोन पर भी प्रस्तावित कार्य योजना अनुसार कार्य किया जाए। साथ ही निर्देश दिए कि कार्य के दौरान सुरक्षा से संबंधित सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न हो।पाइप लाइन कार्य के बाद सड़क पर मजबूती के लिए ब्लाक का उपयोग करेंनगर निगम के माध्यम से शहर में चल रहे सीवरेज कार्य के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि मुख्य मार्ग जहां से बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है, उस स्थान पर पाइप लाईन कार्य के बाद सड़क भराव में गिट्टी का उपयोग करें और मजबूती के लिए ब्लाक का लगाए जाए, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही से सड़क क्षतिग्रस्त नहीं हो। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि कार्य की गति बढ़ाकर समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य तय करें। कार्य के दौरान रहवासियों को परेशानी नही हो इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी संबंधित निर्माण एजेंसी के साथ समन्वय से कार्य पूर्ण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *