Breaking
18 Apr 2026, Sat

08 अप्रैल को जिला रोजगार कार्यालय के सामने उज्जैन में एक दिवसीय युवा संगम मेला, स्वरोजगार एवं अप्रेंन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा

उज्जैन : गुरूवार, अप्रैल 2, 2026,

उज्जैन,02 अप्रैल। मध्यप्रदेश शासन के युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग क्रेन्द्र व शासकीय आई. टी. आई संस्थान के तत्वावधान में 08 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, 153 महाश्वेता नगर इस्कॉन मंदिर के सामने उज्जैन में एक दिवसीय युवा संगम मेला, स्वरोजगार एवं अप्रेंन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा।       उक्त रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे कटारिया ग्रुप, बोकेम हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन, न्यू जील फ़ैशन वियर प्राइवेट लिमिटेड बदनावर, आइसेक्ट लिमिटेड, एसबीआई लाइफ उज्जैन, भारतीय जीवन बीमा निगम उज्जैन, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन, भागीरथ मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन, टी. एस.सी.एफ. एम. सेज फाउंडेशन इन्दौर, प्रतिभा स्वराज प्रा.लि. उज्जैन, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, इन्दौर, बेस्ट लाइफस्टाइल अपैरल प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन, आदि के लगभग 200 से अधिक विभिन्न पदों जैसे- सेल्स एक्जिकिटीव, टेक्नीशियन, ट्रेनर, सैल्स, टीम लीडर, बैकआफिस, सुरक्षा गार्ड, ऑपरेटर, हेल्पर, ऑफिस बॉय आदि पदों हेतु आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनि‍यों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयन करेंगे। महिला हेल्पर, ऑपरेटर के लिए विशेष भर्ती के अवसर है।        उक्त मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक जो की 5वीं से स्नाकोत्तर किसी भी विषय में पास आवेदक एवं तकनीकी योग्यता के आवेदक भी उक्त पदों के लिए रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते है।       रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियों एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों भी आवश्यक रूप से साथ लाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *