Breaking
22 Jul 2026, Wed

तराना की ग्राम पंचायत सामानेरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल अर्पण दिवस का भव्य आयोजन किया गया

ज्जैन : शनिवार, मार्च 21, उज्जैन 21 मार्च। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुँचाने के संकल्प के साथ, जनपद पंचायत तराना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सामानेरा में ‘जल अर्पण दिवस’ कार्यक्रम का हर्षोल्लास के साथ आयोजन गत दिवस किया गया।

  यह कार्यक्रम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) व जल जीवन मिशन के तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलश यात्रा और जन-जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत गांव की महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकालकर की गई। ग्रामीण महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर जल के महत्व का संदेश दिया।

इस दौरान ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत “हर बूंद का सम्मान” करने की शपथ भी दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *