Breaking
6 Jun 2026, Sat

अवैध मदिरा के भंडारण और विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्यवाही जारी

भारी मात्रा में 01 लाख रुपए की लागत की विदेशी मदिरा स्प्रिट व बीयर ज़ब्त

उज्जैन : शनिवार, मार्च 21, 2026, 21:28 IST

उज्जैन 21 मार्च। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में मदिरा के अवैध भंडारण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

  सहायक आबकारी आयुक्त सुश्री निधि जैन ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अधिकारी श्री मुकेश रंधा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

   जानकारी मिली कि मक्सी रोड स्थित गोपालपुरा में भारती पति पवन के घर में बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी मदिरा विक्रय के लिए रखी गई है।

 सूचना तस्दीक उपरांत, आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अधिकारी श्री मुकेश रंधा ने, वृत प्रभारी अधिकारी श्री हिमांशु अग्रवाल को अपनी टीम के साथ तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना होने के लिए निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *