Breaking
20 Apr 2026, Mon

अपर कलेक्टर द्वारा विभिन्न मामलों में जनसुनवाई की गई

उज्जैन : मंगलवार, मार्च 17, 2026,

उज्‍जैन 17 मार्च । मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभा कक्ष में अपर कलेक्टर श्री शाश्‍वत शर्मा द्वारा विभिन्न मामलों में जनसुनवाई करते हुए प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए।      बड़नगर तहसील के ग्राम बालोदालक्खा निवासी मीराबाई पति स्वर्गीय केशव सिंह ने आवेदन दिया कि ग्राम झिरनिया में स्थित उनके स्वामित्व के भूखंड पर एक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है तथा वहां पर उसके द्वारा भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। प्रार्थियां के मना करने पर उनके साथ अनावेदक द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इस पर एसडीएम बड़नगर को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।पंवासा निवासी भगवान सिंह ने आवेदन दिया कि उन्होंने कुछ महीने पूर्व आवासीय पट्टे के लिए आवेदन दिया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद आज दिनांक तक उन्‍हें मकान का पट्टा प्रदान नहीं किया गया है। इस पर तहसीलदार उज्जैन ग्रामीण को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।      उज्जैन के ग्राम नारिया निवासी देवा ने आवेदन दिया कि उनके गांव में खेत पर आवागमन के रास्ते को एक व्यक्ति के द्वारा जबरन कब्जा कर अवरुद्ध कर दिया गया है, जिसके कारण उन्हें कृषि कार्य करने में बहुत परेशानी हो रही है और उन्हें काफी नुकसान भी हुआ है, व्यक्ति को मना करने पर प्रार्थी के साथ अभद्र व्यवहार तथा उन्‍हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस पर तहसीलदार उज्जैन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार अन्‍य अधिकारियों द्वारा विभिन्‍न मामलो में जनसुनवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *