उज्जैन : बुधवार, मार्च 11, 2026 उज्जैन,11 मार्च। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी जी महाराज से सिंहस्थ 2028 की तैयारियों से संबंधित चर्चा की और उनका सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने सिंहस्थ 2028 को लेकर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उनका मार्गदर्शन लिया। उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ श्री संदीप सोनी ने भी सिंहस्थ 2028 के प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता डॉ. गोविंद सोलंकी और समन्वयक डॉ. राहुल कटारिया भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी जी का सम्मान कर सिंहस्थ 2028 संबंधी मार्गदर्शन लिया
