Breaking
21 Apr 2026, Tue

118 कि.मी लंबी पंचक्रोशी यात्रा 12 अप्रैल से शुरु होगी

सीईओ जिला पंचायत द्वारा पंचक्रोशी यात्रा की व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में बैठक ली गई

उज्जैन : बुधवार, मार्च 11, 2026 उज्जैन,11 मार्च।  प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पंचक्रोशी यात्रा 12 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक होना प्रस्तावित है। पंचक्रोशी यात्रा नगर निगम उज्जैन एवं दो जनपद पंचायतों (उज्जैन एवं घट्टिया) से होकर गुजरती हैं। जिसमें 08 पड़ाव/उप-पड़ाव स्थल निर्धारित है। जनपद पंचायत उज्जैन अंतर्गत पड़ाव/उप-पड़ाव स्थल उण्डासा, पिंगलेश्वर, नलवा एवं करोहन एवं इसी प्रकार जनपद पंचायत घटिया अंतर्गत पड़ाव/उप-पड़ाव स्थल अम्बोदिया, कालियादेह, जैथल एवं सोड़ंग आते हैं। इस प्रकार कुल 118 कि.मी की पैदल यात्रा श्रद्धालुओं द्वारा 05 दिनों में की जाती हैं।      यात्रा की सुचारू रूप से व्यवस्था के लिए जिला पंचायत उज्जैन के सभाकक्ष में बुधवार को श्री श्रेयांस कूमट मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उज्जैन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित हुए।      बैठक में पंचक्रोशी यात्रा से संबंधित की जाने वाले आवश्यक व्यवस्थाऐं जैसे अस्थाई टेंट व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था, पड़ाव स्थलों की साफ-सफाई, पेयजल, भूमि समतलीकरण व भराव कार्य, पुताई व लेखन कार्य एवं श्रद्धालुओं का बीमा किये जाने के लिए। संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। आगामी दिनों में पड़ाव/उप-पड़ाव स्थलों का कलेक्टर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पंचक्रोशी यात्रा की सम्पूर्ण व्यवस्था को लेकर भ्रमण किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को विभाग से की जाने वाली संपूर्ण तैयारी रखने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *