Breaking
2 Mar 2026, Mon

राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

भोपाल : सोमवार, मार्च 2, 2026

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रंगों के पावन पर्व होली की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द्र, भाईचारे और सामाजिक समरसता का त्यौहार है। यह उत्सव, हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करता है। रंगों का त्यौहार होली प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति लेकर आए। सभी के जीवन में आनंद और उल्लास का संचार करें।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि होली प्रेम और आत्मीयता से रिश्तों को सुदृढ़ करने का अवसर भी है। यह पर्व हमें भेदभाव, ईर्ष्या और कटुता को त्यागकर सद्भाव, एकता और पारस्परिक सम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विविधताओं से परिपूर्ण हमारे प्रदेश में होली का उत्सव सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत बनाता है।

राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी नागरिक होली का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित,  सौहार्द्रपूर्ण और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाएं। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्यौहार की आत्मीय और गौरवशाली परंपराओं को सशक्त बनाने में योगदान दें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *