उज्जैन : रविवार, मार्च 1, 2026 उज्जैन,01 मार्च। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने रविवार शाम केडी गेट से खजूर मस्जिद मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने पोल शिफ्टिंग का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए और समयसीमा में लक्ष्यनुसार कार्य पूर्ण ना होने पर ब्लैकलिस्टिंग की जाने की चेतावनी भी संबंधित ठेकेदार को दी। कलेक्टर श्री सिंह ने नागरिकों की सुविधा दृष्टिगत उक्त कार्य को जल्दी पूर्ण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री सिंह ने ढाबा रोड सवारी मार्ग चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण कर कार्य को बारिश के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने रीगल टॉकीज पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जानकारी दी कि उक्त साइट पर पुराना भवन डिस्मेंटल करने का कार्य पूर्ण हो कर , खुदाई का कार्य प्रगतिरत है।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा और नगर निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
