Breaking
21 Apr 2026, Tue

शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ए. आई. के सुरक्षित उपयोग पर कार्यशाला संपन्न

ज्जैन : मंगलवार, फरवरी 10, 2026, उज्जैन, 10 फरवरी 2026। इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एन.आई.सी) जिला इकाई द्वारा शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “सेफर इंटरनेट डे” 2026 के अवसर पर “स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेस – एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज़ ऑफ ए. आई.” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।     कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय की छात्राओं एवं स्टाफ  को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं नैतिक उपयोग के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत पुराणिक ने की। उन्होंने उद्बोधन में कहा कि ए. आई. आज के युग की आवश्यकता है, किंतु इसका विवेकपूर्ण उपयोग ही समाज को सकारात्मक दिशा दे सकता है।      कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुश्री सुचिता श्रीवास्तव (वैज्ञानिक “ई”, जिला सूचना विज्ञान  अधिकारी, एन. आई. सी. उज्जैन) ने ए. आई. के सुरक्षित उपयोग, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता तथा डिजिटल जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही श्री विवेक माहवार (वैज्ञानिक “सी”, अतिरिक्त जिला सूचना विज्ञान  अधिकारी, एन. आई. सी. ) ने ए. आई. के व्यावहारिक पक्षों एवं इसके सामाजिक प्रभावों पर उपयोगी जानकारी साझा की।       इस अवसर पर शासकीय प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रश्मि भार्गव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मंगलेश्वर ठाकरे के कुशल मार्गदर्शन में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विक्रांत शाह ने किया। आयोजन समिति के सदस्य डॉ. रेखा शाहपुरकर, श्री दीपक नामदेव, श्री सईद पटेल, श्री विकास प्रजापति, श्री रमेश पटेल एवं श्री विवेक दुबे ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।        कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अंत में महाविद्यालय की ओर से डॉ. मंगलेश्वर ठाकरे द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए तकनीकी जागरूकता एवं डिजिटल सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *