Breaking
22 Feb 2026, Sun

ग्राम पंचायतों में विशेष बैठक कर सेक्स सॉर्टेड सीमन और एआई तकनीकों के फायदों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करें- कलेक्टर श्री सिंह

कलेक्टर श्री सिंह ने समयावधि पत्रों की समीक्षा की

उज्जैन : सोमवार, फरवरी 2, 2026 उज्जैन,02 फरवरी। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने सोमवार सुबह समयावधि पत्रों की समीक्षा कलेक्टर कार्यालय सभागृह में की। बैठक में संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों की विस्तृत विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में अभी तक 40,512 आवेदन दर्ज किए गए है। 28,644 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके है। कलेक्टर श्री सिंह ने अभियान अंतर्गत राजस्व विभाग के सभी अधिकारि‍यों को आवेदनों का शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए ।बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सभी जिला अधिकारि‍यों को आपसी समन्वय कर आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि निराकृत आवेदनों की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर समय पर अपडेट करें।    

       बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने एसआईआर प्रक्रिया की विधानसभावार विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में 27,515 हियरिंग की गई है। 9,152 वोटर्स का वेरिफिकेशन किया जा चुका है। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम और तहसीलदार चुनाव आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करें और कार्य 9 फरवरी तक पूर्ण करें।            बैठक में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में 50 दिवस और 300 दिवस की सीएम हेल्पलाइन शिकायत निराकरण की समीक्षा कर पुरानी लंबित शिकायतों के निराकरण के समाधान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत सेवा प्रदायगी की स्थिति की जानकारी ली गई। लोक सेवा में प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करे अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर जुर्माना लगाया जाएगा।      

    बैठक में पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा निर्देश दिए गए कि सभी ग्राम पंचायतों में विशेष बैठक कर पशुपालक कृषकों की आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करने के लिए सेक्स सॉर्टेड सीमन और एआई तकनीकों के फायदों के बारे में जागरूक करें। बैठक में पशुपालन विभाग के उपसंचालक द्वारा जानकारी दी गई कि सेक्स सॉर्टेड सीमन के 25,000 के वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध आज दिनांक तक 21,367 तक का लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है। बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के क्रियान्वयन की विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि योजना का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना है। योजना अंतर्गत  सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के पशुपालक कृषकों को 25 प्रतिशत अनुदान और एससी/एसटी पशुपालक कृषकों को 33 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। योजना के आवेदन ऑनलाइन किया जाना है। आवेदन स्वीकृत होने पर 3 दिवसीय सशुल्क ट्रेनिंग पशुपालन विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी।  

       बैठक में मप्र ई-सेवा पोर्टल पर सभी विभागों द्वारा विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में जन आकांक्षा पोर्टल पर दर्ज समयावधि पत्रों की समीक्षा की गई। टीएल में बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर सीईओ जनपद तराना का आज का वेतन राजसात करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अक्षय ऊर्जा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सुरक्षा के सभी उपकरणों और सेफ्टी नॉर्म्स का पालन निर्माण कार्यों में सुनिश्चित करें। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दिसंबर में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।        बैठक में अपर आयुक्त नगर निगम श्री संतोष टैगोर,एडीएम,सभी विभागों के जिलाधिकारी और जिले के सभी एसडीएम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *