Breaking
13 Jun 2026, Sat

कलेक्टर श्री सिंह की अध्यक्षता में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई

उज्जैन : सोमवार, फरवरी 2, 2026, उज्जैन,02 फरवरी। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सोमवार दोपहर कलेक्टर कार्यालय सभागृह में आयोजित की गई।     जिला स्तरीय टास्क फोर्स गठित करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्महत्या की प्रवृत्ति तथा उसके कारणों की रोकथाम है। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की नियमित काउंसलिंग कर उन्हें करियर की संभावनाओं से अवगत करवाया जाए जिससे विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और आत्महत्या की प्रवृत्ति भी दूर होगी। कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों से अपील की मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के लिए 24*7 संचालित की जाने वाली टोल फ्री 14416 और 14425 हेल्पलाइन पर चर्चा कर समाधान प्राप्त करे।     बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सभी महाविद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेल गठित कर सभी में मेंटल हेल्थ काउंसलिंग करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय प्रथम प्रशिक्षण का आयोजन 31 जनवरी को किया गया था। बैठक में गत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर भी चर्चा कर जानकारी दी गई।       बैठक में सदस्य सचिव प्राचार्य शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय श्रीमती वंदना गुप्ता, सीएमएचओ डॉ अशोक कुमार पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी,महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और कोचिंग क्लासेज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *