Breaking
22 Feb 2026, Sun

गृह मंत्रालय द्वारा 04 राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा व 17 सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा

भोपाल : रविवार, जनवरी 25, 2026,

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस के 4 अधिकारी एवं कर्मचारी को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक और 17 अधिकारी एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त 2026 को अलंकरण समारोह में इन्हें पदक सौंपे जाएंगे।

इन्हें मिलेंगे राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस आयुक्त इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन श्री मिथिलेश कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश कुमार गोस्वामी तथा निरीक्षक श्री शिव कुमार पटेल को विशिष्ट सेवा पदक देने की घोषणा की गई।

सराहनीय सेवा पदक इन्हें दिए जाएंगे

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक एवं सचिव गृह विभाग श्रीमती कृष्णावेणी देसावतु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय, जोनल पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री गितेश कुमार गर्ग, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल श्री दुर्गेश कुमार राठौर, निरीक्षक/ARMR श्री प्रवीण सिंह, निरीक्षक/ARMR श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, निरीक्षक/ARMR श्रीमती निधि श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह ठाकुर, निरीक्षक/ARMR श्रीमती शैफाली टाकलकर, प्रधान आरक्षक श्री श्रीराम मिश्रा, आरक्षक श्री सुशील कुमार चौबे, उप निरीक्षक श्री प्रेम किशोर व्यास, उप निरीक्षक श्री उमराव प्रसाद जाटव, सहायक उप निरीक्षक श्री महेंद्र सिंह नेगी, सहायक उप निरीक्षक श्री संतोष मेहरा, आरक्षक श्री रविंद्र मिश्रा तथा निरीक्षक/ARMR श्री राजू गुराने को पदक दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *