Breaking
20 Oct 2026, Tue

मतदाता सूची के विशेष गहन पु‍नरीक्षण (एसआईआर) का कार्य जिले की पांच विधानसभाओं में शत प्रतिशत पूर्ण

ज्जैन : शुक्रवार, दिसम्बर 5, 2025,

उज्‍जैन,05 दिसंबर। उप निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में किया जा रहा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य जिले में तेजी से किया जा रहा है। जिले की सात विधानसभाओं में से पांच विधानसभाओं 212-नागदा-खाचरौद, 213-महिदपुर, 214-तराना, 215-घट्टिया, 218-बडनगर में एसआईआर का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। जिले में अभी तक 95.88 प्रतिशत  डिजिटाइजेशन का कार्य हो गया है। 216-उज्‍जैन उत्‍तर में 87.13 प्रतिशत, 217- उज्‍जैन दक्षिण विधानसभा में 87.25 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो गया है।उल्‍लेखनीय है कि जिले में 1871 बीएलओ द्वारा 15 लाख 96 हजार 103 कुल मतदाताओं में से 15 लाख 30 हजार 382 मतदाताओं का एसआईआर का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *