Breaking
20 Oct 2026, Tue

जनसुनवाई में 74 आवेदन पर हुई सुनवाई

रतलाम : मंगलवार, नवम्बर 25, 2025, कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती राधा महंत ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 74 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

 आवेदक अशोक कुमार पिता गुलदीन निवासी डोसीगाँव रतलाम जो कि विकलांग व आवासहीन है। पारस नगर डोसीगांव में पिछले कई वर्षो से सरकारी भूमि पर 12 बाय 30 फीट का कच्चा मकान बनाकर बिना पटट्े के रह रहे है जिस कारण शासन की योजनाओें के लाभ से वंचित है। आवेदक ने कच्चे मकान की जमीन का सरकारी पट्टा दिलवाने के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही  हेतु तहसीलदार शहर को निर्देशित किया गया ।

 आवेदक राकेश पिता वजेराम निवासी ग्राम रकोदा तहसील पिपलोदा ने बताया कि आवासहीन हूं। मेरा पुरातन से ग्राम रकोदा में नई आबादी में आवास बना हुआ है जो माह सितंबर 2025 को अतिवृष्टि में गिर जाने से मैने पुनः मौके पर घास फूस का कच्चा झोपड़ा बना कर उसमें सपरिवार निवासरत हूं। आवेदक ने अपनी झोपड़ी को आबादी भूमि में लगा होने से पट्टा जारी करने के लिए आवेदन दिया जिससे शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। कार्यवाही हेतु तहसीलदार पिपलोदा को निर्देशित किया गया।

 आवेदक हरचंद पिता रताजी निवाटी घटला ने आवेदन दिया कि वह गरीब परिवार के अंतर्गत आता है। लेकिन गरीबी रेखा की सूची में नाम नही है। आवेदक ने गरीबी रेखा सूची में नाम जोड़ने का आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार शहर को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *