Breaking
20 Oct 2026, Tue

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

भोपाल : रविवार, नवम्बर 23, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “एकता और अनुशासन” के साथ राष्ट्रसेवा के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उनके यह प्रयास फलीभूत हों, विद्यार्थियों को साहसिक अभियान, सामूहिक प्रयास और कठोर परिश्रम के साथ देश की रक्षा के संस्कार मिलते रहें, यही कामनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *