उज्जैन, 17 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उज्जैन के रामघाट पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को उज्जैन पहुंचे। दोनों नेता हेलीकॉप्टर से सदावल क्षेत्र में स्थित नवनिर्मित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे, नितिन नवीन का किया स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदावल हेलीपैड पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मौजूद जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी दोनों नेताओं का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की आदिवासी नृत्य दल ने पारंपरिक अंदाज में अगवानी की। इस दौरान हेलीपैड परिसर में उत्साह और स्वागत का माहौल नजर आया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे तो आदिवासी नृत्य से हुआ स्वागत
सदावल हेलीपैड पर अतिथियों के पहुंचने पर आदिवासी नृत्य दल ने अपनी पारंपरिक प्रस्तुति के माध्यम से उनका स्वागत किया। वहीं हेलीपैड के बाहर वैदिक बटुकों ने मंत्रोच्चार कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगवानी की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वैदिक बटुकों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे और किया रोड शो
हेलीपैड पर स्वागत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रथ में सवार होकर रोड शो के लिए रवाना हुए। रोड शो के दौरान मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर आमजन और जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर दोनों नेताओं का स्वागत किया।
इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखाई दिया और लोगों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे, रामघाट कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उज्जैन के रामघाट पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम को लेकर उज्जैन में विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के उज्जैन पहुंचने के दौरान जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन में भी उत्साह देखने को मिला।
ये जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
सदावल क्षेत्र स्थित हेलीपैड पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक सतीश मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर मौजूद रहीं।
इसके अलावा उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, सिंहस्थ विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष ओम जैन, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, ग्रामीण अध्यक्ष राजेश धाकड़, पूर्व सांसद सत्यनारायण जटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Readmore खड़े हनुमान मंदिर उज्जैन जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंजा शहर
प्रशासन की ओर से जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह, संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
