Breaking
4 Sep 2026, Fri

ग्राम गुड़भेला में 1 से 7 सितम्बर तक बहेगी श्रीमद् भागवत ज्ञानगंगा ,

श्रीमद् भागवत ज्ञानगंगा,

पं. श्री चतुर्भुज जी शर्मा रहेंगे कथा के आचार्य

संत श्री गोविन्द जाने जी के मुखारविंद से होगा कथा वाचन

1 सितम्बर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 7 सितम्बर को पूर्णाहुति एवं प्रसादी वितरण के साथ होगा धार्मिक आयोजन का समापन

सीहोर। जिले के ग्राम गुड़भेला में आगामी 1 सितम्बर से 7 सितम्बर 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञानगंगा यज्ञ एवं कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीमद्भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।

इस सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन संत श्री गोविन्द जाने जी के मुखारविंद से किया जाएगा। पं. श्री चतुर्भुज जी शर्मा रहेंगे कथा के आचार्य

कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगी। आयोजन स्थल चन्द्रवंशी खाती धर्मशाला, ग्राम गुड़भेला निर्धारित किया गया है।

1 सितम्बर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा कथा का शुभारंभ

धार्मिक आयोजन के प्रथम दिन 1 सितम्बर 2026 को ग्राम में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के माध्यम से श्रद्धालु धार्मिक वातावरण में कथा स्थल तक पहुंचेंगे, जिसके पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रीमद् भागवत ज्ञानगंगा कथा का शुभारंभ होगा।

यह समाचार भी पड़े :- 18 से 35 वर्ष तक के युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार का अवसर

आयोजकों के अनुसार, सात दिनों तक चलने वाली कथा में विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कथा श्रवण के लिए आसपास के गांवों सहित क्षेत्रभर के श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

पं. श्री चतुर्भुज जी शर्मा रहेंगे कथा के आचार्य

श्रीमद् भागवत ज्ञानगंगा यज्ञ के आचार्य के रूप में पं. श्री चतुर्भुज जी शर्मा धार्मिक अनुष्ठानों का विधिवत संचालन करेंगे। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ यज्ञ और कथा संबंधी कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे।

इस आयोजन में डॉ. संतोष सेठ (गौसेवक) मुख्य जजमान के रूप में शामिल रहेंगे। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

7 सितम्बर को पूर्णाहुति एवं प्रसादी वितरण के साथ होगा समापन

संत श्री गोविन्द जाने जी के मुखारविंद से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञानगंगा कथा का समापन पं. श्री चतुर्भुज जी शर्मा रहेंगे कथा के आचार्य

7 सितम्बर 2026 को पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा। समापन अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन का उद्देश्य गांव एवं क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक और आध्यात्मिक वातावरण को मजबूत करना है। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण के संदेशों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन के आयोजक चन्द्रवंशी खाती धर्मशाला परिवार एवं समस्त ग्रामवासी गुड़भेला हैं। आयोजक परिवार ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण एवं धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागी बनने की अपील की है।

One thought on “ग्राम गुड़भेला में 1 से 7 सितम्बर तक बहेगी श्रीमद् भागवत ज्ञानगंगा ,”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *