Breaking
25 Aug 2026, Tue

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

भोपाल : गुरूवार, अगस्त 6, 2026,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश हरित ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे तेज गति से कार्य कर रहा है। सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा के उत्पादन के प्रयास निरंतर बढ़ रहे हैं। इस तरह का ऊर्जा उत्पादन 24 घंटे होगा। इस पर कार्य जारी है और मध्यप्रदेश द्वारा इस क्षेत्र में किए जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा होगी।

मध्यप्रदेश 8 राज्यों को कर रहा ऊर्जा आपूर्ति

मुख्यमंत्री डॉ.  यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश हरित ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया “एक्स” में एक संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश भारतीय रेलवे सहित 8 राज्यों में ऊर्जा की आपूर्ति का कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश आने वाले समय में स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में देश का अग्रणी केंद्र बनेगा। नई दिल्ली में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी के साथ सातवें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन और प्रदर्शनी में सम्मिलित होकर मध्यप्रदेश के हरित ऊर्जा मॉडल, निवेश अनुकूल नीतियों और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति से सभी को अवगत करवाया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गत 2 वर्ष में राज्य सरकार ने नवकरणीय ऊर्जा, पंप्ड हाइड्रो ऊर्जा भंडारण और बायोमास नीतियां लागू कर निवेश और नवाचार को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगर-शाजापुर-नीमच सौर परियोजना में 2.14 रुपए प्रति यूनिट का रिकॉर्ड न्यूनतम सौर टैरिफ प्राप्त हुआ है। नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में ऐसे प्रयासों के कारण ही मध्यप्रदेश द्वारा भारतीय रेलवे सहित 8 राज्यों में हरित ऊर्जा उपलब्ध करवाया जाना संभव हो सका है। यह गर्व करने योग्य उपलब्धि है। 

यह भी पड़े

60 वर्ष पुरानी तकनीकी समस्या का हुआ समाधान: इंदौर के 132 केवी चंबल सब स्टेशन में 33 केवी फीडरों को किया गया अंडरग्राउंड

एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित

जन-कल्याणकारी तथा हितग्राही मूलक योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अनुशंसाएं देने उच्च स्तरीय समिति गठित

निर्वाचन कार्यों में छोटी सी लापरवाही अविश्वास का बन जाती है कारण : राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री श्रीवास्तव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *