उज्जैन, 09 जुलाई। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड उज्जैन की चयनित नवांकुर संस्था सर्व सहाय वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शासन के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में श्रीमती अजीता परमार, शासकीय निकाय सदस्य, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं जिला पंचायत सदस्य, श्री शिवप्रसाद मालवीय, संभाग समन्वयक तथा श्री जय दीक्षित, जिला समन्वयक, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मुख्य आतिथ्य में पौधारोपण किया गया। अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर श्री मोहन सिंह परिहार, श्री संदीप मालवीय, श्री इंद्रेश पवार, श्रीमती रेणुका श्रोत्रिय, श्रीमती नम्रता तिवारी, विकासखंड समन्वयक साथी, श्री सुनील बारोड (अध्यक्ष, सर्व सहाय वेलफेयर फाउंडेशन) सहित अन्य कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय अरुण व्यास, विकासखंड समन्वयक, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा किया गया। पौधारोपण के उपरांत लगाए गए पौधों का विवरण एवं जियो-टैगिंग वायुदूत ऐप पर सफलतापूर्वक अपलोड की गई।
