भोपाल : शुक्रवार, जून 26, 2026,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां भारती के वीर सपूत, परमवीर चक्र से सम्मानित सेकेंड लेफ्टिनेंट श्री रामा राघोबा राणे की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रामा राघोबा राणे ने देश की रक्षा के लिए अद्भुत पराक्रम का परिचय दिया। सैन्य सेवा के बाद भी देश के लिए संकल्पित होकर अनुकरणीय कार्य किए।
राघोबा पहले योद्धा हैं जिन्हें उनके जीवन काल में ही परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। महान योद्धा राघोबा को उनके योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।
Readmore :- एमपी ट्रांसको ने पेंशनर एवं कार्मिकों को अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने का दिया एक और अवसर
नशे के दुष्प्रभावों के प्रति रहे सजग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
