Breaking
24 Jun 2026, Wed

स्थानीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण की अंतिम तिथि 25 जून

सारिका घारू ने स्थानीय निकाय और विधानसभा मतदाता सूची का भ्रम किया दूर

उज्जैन, 22 जून। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के तहत उज्जैन जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोग के कमिश्नर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं सचिव के मार्गदर्शन में आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने अभियान की कमान संभाली। कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह के निर्देशन में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।इस अवसर पर सारिका घारू ने नागरिकों का एक बड़ा भ्रम दूर करते हुए स्पष्ट किया कि लोकसभा या विधानसभा की मतदाता सूची और स्थानीय निकाय की मतदाता सूची दोनों अलग-अलग होती हैं। जिन नागरिकों का नाम विधानसभा की मतदाता सूची में दर्ज है, उन्हें भी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों के लिए स्थानीय निकाय की मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचना चाहिए।सारिका घारू ने कहा कि जो युवा 1 जनवरी 2026 को अथवा उससे पूर्व 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे तत्काल अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरण संबंधी त्रुटियों के सुधार के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बढ़ाई गई 25 जून 2026 की अंतिम तिथि का लाभ अवश्य उठाएं।उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों की मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता के लिए आवश्यक है। इसलिए सभी पात्र मतदाता अपने नाम की जांच कर आवश्यक संशोधन एवं नवीन नामांकन की प्रक्रिया समय सीमा के भीतर पूर्ण करें।कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को स्थानीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, पात्रता एवं समय-सीमा संबंधी जानकारी प्रदान की गई तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं त्रुटियों के सुधार के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *