Breaking
17 Jun 2026, Wed

रेशम समृद्धि योजना के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ

उज्जैन, 15 जून। सहायक संचालक जिला रेशम कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रेशम समृद्धि योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीयन विगत 29 मई से प्रारंभ कर दिया गया है। योजना के तहत इच्छुक कृषक अपनी एक एकड़ निजी भूमि पर शहतूती पौधारोपण कर मलबरी रेशम कृमिपालन अपनाकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत 23 गतिविधियों पर 75 से 90 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है, जिसमें सामान्य वर्ग को 75 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग को 90 प्रतिशत तक आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। प्रोजेक्ट यूनिट कॉस्ट को ₹5 लाख तक बढ़ाया गया है, जिससे किसानों को अधिक लाभ मिल सकेगा।रेशम संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कृषकों के ऑनलाइन पंजीयन एवं रेशम कृमिपालन को अपनाने हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पंजीयन विभागीय वेबसाइट https://eresham.mp.gov.in/ पर ऑनलाइन किया जा सकता है।योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु चयनित हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहायता भी प्रदान की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *