उज्जैन 06 जून। आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए अति. जिला दण्डाधिकारी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर ने होमगार्ड लाईन का निरीक्षण किया। होमगार्ड लाईन में उपलब्ध मानव संसाधन के बारे में जानकारी ली एवं आपदा में उपयोगी विभिन्न आपदा उपकरणों का आपदा भण्डार में पहुंच कर भौतिक रूप से सत्यापन कर, उपकरणों का संचालन कराया। जिसमें मुख्यतः बाढ बचाव के लिए जिले में उपलब्ध बोट, ओबीएम, डीपडायविंग सेट एवं सीएसएसआर उपकरणों का अवलोकन किया गया।इस दौरान एसडीईआरएफ टीम उज्जैन के द्वारा थ्रो बैग एवं विक्टीम लोकेशन कैमरे का किस प्रकार उपयोग करना है, इसके बारे में अति. जिला दण्डाधिकारी को विस्तृत जानकारी दी गई। इसी क्रम में फायर सेफ्टी उपकरण सहित आस्का लाईट आदि का डेमोन्स्ट्रेशन कर अति. जिला दण्डाधिकारी को आपदा की तैयारियों से अवगत कराया गया। जिला सेनानी श्री संतोष कुमार जाट के द्वारा बताया गया कि आगामी बाढ एवं मानसून से निपटने हेतु जिले के बाढ प्रभावित क्षेत्रों में 09 डीआरसी गठित की गई हैं, प्रत्येक डीआरसी में लगभग 06 जवान मय आपदा उपकरणों के बाढ प्रभावित क्षेत्र में 24 घण्टें शिफ्टवार तैनात रहेगें। जवानों की क्षमतावृद्धि हेतु जिले में 03 जिला स्तरीय एवं 02 संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मई माह में संचालित किए गए हैं, जिसमें 180 जवानों को बाढ आपदा का प्रशिक्षण दिया गया है।अति. जिला दण्डाधिकारी के मानसून पूर्व निरीक्षण के दौरान एसडीईआरएफ प्रभारी, प्लाटून कमाण्डर, श्रीमती शीला चौधरी एवं कार्यालय में पदस्थ प्लाटून कमाण्डर्स व एसडीईआरएफ जवान उपस्थित रहे।
