Breaking
5 Jun 2026, Fri

जिला पंचायत सीईओ ने फूलों की उन्नत खेती का किया निरीक्षण

ज्जैन : बुधवार, जून 3, 2026, उज्जैन, 03 जून ‌। बुधवार को सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट द्वारा विकासखंड उज्जैन अंतर्गत दो प्रगतिशील कृषकों द्वारा उद्यानिकी क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान श्री श्रेयांस कूमट, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री पी.एस. कनेल, उप संचालक उद्यानिकी उपस्थित थे।ग्राम सेवरखेड़ी में कृषक श्री नेपाल सिंह द्वारा पॉली हाउस एवं शेडनेट हाउस में फूलों की उन्नत खेती का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाली पुष्प सीडलिंग तैयार कर राज्य के बाहर अच्छे भावों पर विक्रय कर उल्लेखनीय आय अर्जित की है। साथ ही सीडलिंग उत्पादन इकाई के माध्यम से स्थानीय स्तर पर 50-60 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है।ग्राम आलमपुर उड़ाना में कृषक श्री आशाराम द्वारा 3 हेक्टेयर क्षेत्र में कश्मीरी गुलाब की अत्यंत उत्कृष्ट खेती की जा रही है। कृषक ने बताया कि गुलाब की खेती से पारंपरिक फसलों की तुलना में काफी अधिक आय प्राप्त हो रही है।श्री कूमट ने दोनों कृषकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में उद्यानिकी को बढ़ावा देने के लिए ऐसे प्रगतिशील कृषक प्रेरणादायक हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे सफल मॉडलों को अन्य किसानों तक पहुँचाने के लिए प्रशिक्षण एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *