उज्जैन, अप्रैल। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड खाचरौद नवांकुर सेक्टर उन्हेल के ग्राम सरवना में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सरवना उन्हेल द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान में जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत गौरेया चिड़िया एवं अन्य पक्षियों के लिए इस भीषण गर्मी में शीतल पेय जल उपलब्ध हो सके इसके लिए मिट्टी के पात्र की व्यवस्था कर विभिन्न मंदिरों एवं अलग-अलग चयनित स्थानों पर रखें गए एवं चयनित स्थानों पर प्रतिदिन सुबह दोपहर और शाम को पात्र में पानी डालने के लिए प्रस्फुटन समिति के सदस्यों और आस पास के लोगों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था सरवना उन्हेल सचिव श्री कमलदास बैरागी प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्री संतोष राठौड़ सचिव श्री राकेश पांचाल सहित अन्य ग्रामीण जन श्री कचरू दास बैरागी, श्री बाबुदास बैरागी, श्री मोहनसिंह गुर्जर, श्री राधेश्याम गुर्जर, श्री मदनलाल प्रजापत, श्री दिनेश राठौड़, श्री भुरालाल गुर्जर, श्री अनिल वर्मा एवं श्री इसुब शाह आदि उपस्थित रहे।
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
