Breaking
17 Apr 2026, Fri

स्वर कोकिला श्रीमती आशा भोंसले ने अनगिनत पीढ़ियों के हृदय में स्थायी स्थान बनाया 

उनके गीत सदैव देते रहेंगे प्रेरणा
श्रीमती भोंसले के निधन पर व्यक्त किया गहन शोक

भोपाल : रविवार, अप्रैल 12, 2026,

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने संगीत जगत की अनुपम स्वर साधिका श्रीमती आशा भोंसले के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत पीड़ादायक है और भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आशा भोंसले की अद्वितीय गायकी, भावपूर्ण स्वर और बहुमुखी प्रतिभा ने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई। उनकी आवाज ने अनगिनत पीढ़ियों के हृदय में स्थायी स्थान बनाया है और उनके गीत सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका निधन केवल एक महान कलाकार का नहीं, बल्कि एक युग के अंत के समान है। संगीत जगत में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोक संतप्त परिजन और असंख्य प्रशंसकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *