Breaking
20 Apr 2026, Mon

नगरीय निकायों में सभी हितग्राहियों की ई-केवाईसी शत प्रतिशत पूर्ण कराई जाए

कलेक्‍टर श्री सिंह ने नगरीय निकायों की मासि‍क समीक्षा बैठक ली

उज्जैन : बुधवार, अप्रैल 8, 2026

उज्जैन,08 अप्रैल। कलेक्‍टर श्री रौशन कुमार सिंह ने बुधवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में नगरीय निकायों की मासिक समीक्षा बैठक ली।बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान जो आवास अपूर्ण है जिनमें छत और लेंटिल निर्माण लंबित है उन्‍हें एक माह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जो आवास अप्रारंभ है उनमें प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।बड़नगर में पूर्ण आवासों का प्रतिशत निर्धारित लक्ष्‍यानुसार 93.64 प्रतिशत था। इसे शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए गए। पीएम आवास शहरी 2.0 की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि आवास के हितग्राहियों के सत्‍यापन के शेष प्रकरणों को जल्‍दी निराकृत करें। विशेष नि‍धि के अंतर्गत जो निर्माण कार्य है उनमें टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करें।कलेक्‍टर श्री सिंह द्वारा एम.आर.एफ. (ड्राय वेस्‍ट, वेट वेस्‍ट) के निष्‍पादन की निकायवार जानकारी प्राप्‍त की गई। ग्रीन स्‍पेस योजना के अंतर्गत बगीचे निर्माण में तराना में शीघ्र कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए। पेयजल आपूर्ति अमृत 2.0 के अंतर्गत नागदा में पाइपलाईन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।  बडनगर में ओएचटी तथा माकडौन में पानी की टंकी का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है।मुख्‍यमंत्री शहरी अधोसंरचना के अंतर्गत नगरीय निकायवार विभिन्‍न वार्डों में सीसी रोड और आरसीसी नाली के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्‍टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि यह सभी कार्य तेज गति से पूर्ण किए जाए। उनके द्वारा निर्माण कार्यों के भ्रमण के दौरान उन्‍हें कार्यों की प्रगति से अवगत कराया जाए। कायाकल्‍प अभियान फेज-2 के अंतर्गत सीसी रोड निर्माण की बैठक में समीक्षा की गई। पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि नागदा में प्रतिदिन नल के माध्‍यम से पेयजल सप्‍लाय किया जा रहा है। बड़नगर खाचरौद, महिदपुर और तराना में भी नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। सभी घरों में नल से पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। कलेक्‍टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि पेयजल पाइपलाईन के जो नए कनेक्‍शन दिए जाने है उनमें इस बात का विशेष ध्‍यान रखा जाए कि सीवर कनेक्‍शन और पेयजल कनेक्‍शन की लाईन अलग-अलग और एक दूसरे से दूर रहें।हितग्राहियों की ई-केवाईसी की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि एक माह कें अंदर नगरीय निकायों में सभी हितग्राहियों की ई-केवाईसी शत प्रतिशत पूर्ण कराई जाए। अमृत हरित योजना के अंतर्गत सभी निकायों में पौधा रोपण का प्रतिशत कम पाए जाने पर कलेक्‍टर श्री सिंह ने इसे बढ़ाने के निर्देश दिए। पौधा रोपण के पश्‍चात उसकी सतत देखभाल  की जाए। सड़कों के किनारे और डिवाईडर पर छायादार वृक्ष लगाए जाए। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सभी नगरीय निकाय अलग-अलग कार्य योजना बनाए। सभी भवनों और शासकीय कार्यालयों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्‍टम लगाना सुनिश्चित किया जाए। पूराने जल स्‍त्रोतों का जीर्णोद्धार और साफ-सफाई नियमित रूप से की जाए।सीएम हेल्‍पलाई में 300 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें। सभी नगरीय निकायों में जल कर संपत्तिकर की वसूली के लिए अपना दायरा बढ़ाए। विशेष अभियान चलाकर प्रतिवर्ष इसमें सुधार किया जाए।बैठक में परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण श्री अरुण शर्मा और समस्‍त सीएमओ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *