Breaking
19 Apr 2026, Sun

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्‍सालय में कार्यक्रम आयोजित

उज्जैन : मंगलवार, अप्रैल 7, 2026 उज्जैन, 7 अप्रैल। सिविल सर्जन डॉ. संगीता पलसानिया ने बताया कि मंगलवार को जिला चिकित्सालय, उज्जैन में विश्व स्वास्थ्य दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष 2026 की थीम “Together for Health: Stand with Science” रखी गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना तथा सभी नागरिकों के लिए समान और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है।इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान इक्विटी शपथ (Equity Pledge) दिलाई गई, जिसमें उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने बिना किसी भेदभाव के सभी को समान स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा एक आकर्षक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, वैज्ञानिक तथ्यों पर विश्वास करने तथा अफवाहों से दूर रहने का संदेश दिया गया।इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. पलसानिया एवं आरएमओ डॉ. विनय चिंचोलीकर, अस्पताल प्रबंधक हिमांगी चौहान, सहायक अस्पताल प्रबंधक वर्षा चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।अपने संबोधन में सिविल सर्जन डॉ. पलसानिया ने कहा कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सही जानकारी और विज्ञान आधारित उपचार अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।अंत में सभी उपस्थितजनों ने एक स्वस्थ, जागरूक और विज्ञान-समर्थित समाज बनाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *