भोपाल : शनिवार, अप्रैल 4, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय गौरव, महान स्वतंत्रता सेनानी, टंट्या मामा की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जननायक, क्रांतिसूर्य टंट्या मामा ने दमनकारी हुकूमत को सबक सिखाते हुए शोषण, आतंक और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। मातृभूमि की सेवा के प्रति उनके योगदान का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।