उज्जैन, कालिदास संस्कृत अकादमी द्वारा ग्रीष्मावकाश में छात्रों, युवाओं में कला में रुचि रखने वाले कला रसिकों के लिए ग्रीष्मकालीन कला रुचि कार्यशाला 5 मई 2026 से प्रारम्भ होगी।कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. गोविन्द गन्धे ने बताया कि इस कार्यशाला में सुगम संगीत, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, लोक संगीत, नाट्य मंचन, कैलीग्राफी आदि कला विधाओं का प्रशिक्षण दिया जायेगा। कार्यशाला में सम्मिलित होने के लिए गुगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन करा सकते है। गुगल फॉर्म आकदमी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। कार्यशाला पूर्णतः निःशुल्क है तथा आयु का कोई बंधन नही है।