उज्जैन, 27 मार्च। मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण अंतर्गत जिले में मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना अंतर्गत उज्जैन जिले की 6 विधानसभाओं की मजरा टोला के मार्गों की प्राथमिकता सूची का अनुमोदन जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक में विगत दिवस किया गया, जिसमें बड़नगर विधानसभा अंतर्गत 6 मार्ग, घट्टिया विधानसभा अंतर्गत 25 मार्ग, नागदा खाचरौद विधानसभा अंतर्गत 22 मार्ग, महिदपुर विधानसभा अंतर्गत 14 मार्ग, तराना विधानसभा अंतर्गत 7 मार्ग एवं उज्जैन दक्षिण विधानसभा अंतर्गत 4 मार्गों के निर्माण कार्य के लिए प्राथमिकता सूची का अनुमोदन जिला पंचायत की साधारण सभा में किया गया।
जिला पंचायत की साधारण सभा में मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना अंतर्गत मजरा टोला के मार्गों की प्राथमिकता सूची का अनुमोदन किया गया
