Breaking
22 Apr 2026, Wed

कोई भी गृह प्रसव ना हो आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग जनपद पंचायतों से समन्वय कर यह सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्री सिंह

उज्जैन : मंगलवार, मार्च 24, 2026,

उज्जैन। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस कूमट के साथ सोमवार दोपहर जनपद उज्जैन के ग्रामों के स्वास्थ्य केन्द्र, उपस्वास्थ्य केंद्र और विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने औचक निरीक्षण की शुरूआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरवर से की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरवर में कलेक्टर श्री सिंह ने पीएमएसएमए रजिस्टर में एएनसी पंजीयन की जानकारी ली और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

       इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम पंचायत नरवर में नवीन पंचायत भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण कर भवन निर्माण कार्य की सराहना की और पंचायत के लिए अतिरिक्त आय सृजित करने के लिए एनआरएलएम के माध्यम से दुकानें बनाकर संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही सिंहस्थ 2028 के दृष्टिगत भवन में गेस्ट कक्षों का निर्माण कर एनआरएलएम के माध्यम से संचालित करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने नवीन भवनों के निर्माण में पौधारोपण करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उज्जैन जनपद पंचायत सीईओ श्री संदीप यादव ने जानकारी दी कि पंचायत भवन में सिलाई कक्ष भी बनाया जा रहा है जहां महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

       कलेक्टर श्री सिंह ने निर्माणाधीन ग्राम पंचायत नरवर के भवन के प्रांगण में एक शाला एक परिसर अंतर्गत स्थित पीएम श्री विद्यालय, शासकीय माध्यमिक विद्यालय और शासकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षकों के उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन कर सभी शिक्षकों की उपस्थिति की जांच कर अनुपस्थित शिक्षक श्री श्रीवास्तव को नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों से चर्चा कर 30 सितंबर 2026 तक 6 वर्ष के होने वाले बच्चों का कक्षा 1 में 1 अप्रैल तक शाला प्रवेश सुनिश्चित कर सभी बच्चों को ऑनलाइन दर्ज करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

            कलेक्टर श्री सिंह ने उपस्वास्थ्य केंद्र नौगांवा में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड द्वारा आयोजित कैम्प का निरीक्षण कर स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रदाय की जा रही सर्विसेज की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कलेक्टर श्री सिंह ने एचपीवी निशुल्क टीकाकरण अभियान अंतर्गत किए गए कार्य की जानकारी लेकर किशोरियों के पालकों को जागरूक कर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।

      उपस्वास्थ्य केंद्र नौगांवा में कलेक्टर श्री सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं से उनके ग्रामों में एएनसी पंजीयन की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए कि सुनिश्चित करें कि कोई भी गृह प्रसव ना हो साथ ही हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। कलेक्टर श्री सिंह ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड अंतर्गत कार्यरत डॉ. सुनील वर्मा से स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की। उपस्वास्थ्य केंद्र नौगांवा में आशा कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को ग्रामों में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों से ग्रस्त नागरिकों की जानकारी सृजित करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर श्री सिंह का सरल और सहज व्यवहार देख कर आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर श्री सिंह को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान संबंधित ग्राम पंचायतों के पंचायत अधिकारी उपस्थित र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *