Breaking
20 Apr 2026, Mon

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की

परिवार की कनाडा यात्रा और मृतक के अंतिम संस्‍‍कार का खर्च राज्‍य शासन द्वारा वहन किया जाएगा : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन : मंगलवार, मार्च 17, 2026,

उज्जैन,17 मार्च।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान उज्जैन निवासी श्री गुरजीत सिंह के पार्श्वनाथ कॉलोनी स्थित निवास पहुंचकर उनके पुत्र स्व. गुरकीरत मनोचा के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. मनोचा के परिजनों से चर्चा कर कनाडा में हुई असामयिक दु:खद मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की।     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के होनहार छात्र की मृत्यु से उनका हृदय व्यथित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिजनों को कनाडा भेजने और स्व. गुरकीरत के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में खर्च शासन द्वारा वहन किये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा श्री महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *