Breaking
6 Jun 2026, Sat

एमपी ट्रांसको में ट्रांसमिशन प्रोटेक्शन सिस्टम पर कार्यशाला आयोजित

भोपाल : रविवार, मार्च 15, 2026

मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के परीक्षण संभाग, सिंगरौली के संभागीय कार्यालय में “रिले प्रोटेक्शन : सामान्य परिचय” विषय पर एक उपयोगी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य ट्रांसमिशन सिस्टम की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की तकनीकी जानकारी को अद्यतन करना था।

प्रशिक्षण सत्र में श्री विशाल भालाधरे (सहायक अभियंता-परीक्षण) सहित अन्य विशेषज्ञों ने रिले प्रोटेक्शन प्रणाली, उसके संचालन, महत्व तथा ट्रांसमिशन सिस्टम की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि रिले प्रोटेक्शन प्रणाली विद्युत ट्रांसमिशन नेटवर्क की सुरक्षा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इससे संभावित विद्युत व्यवधानों एवं तकनीकी जोखिमों को समय रहते नियंत्रित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *