Breaking
6 Jun 2026, Sat

नागर ब्राह्मण समाज का फाग महोत्सव आज

उज्जैन। नागर ब्राह्मण समाज का पारम्परिक फाग महोत्सव 7मार्च को समाज की हरसिद्धि स्थित श्री हाटकेश्वर धाम में रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संध्या 5.00बजे से सम्पन्न होगा।
नागर ब्राह्मण परिषद शाखा उज्जैन के यशस्वी अध्यक्ष श्री विजय शर्मा, महासचिव संजय जोशी, अभिलाष नागर एवं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती नेहा प्रतिमा मेहता, महासचिव श्रीमती सीमा आलोक नागर, श्रीमती सीमा प्रमोद नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि संध्या 5.00बजे से आयोजित उक्त महोत्सव में महिला मंडल की समस्त सदस्यों द्वारा सामुहिक फाग गितो के साथ साथ नन्ही बालिकाओं व्दारा नृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य, युवा साथियों , व्दारा रंगारंग सुमधुर गीतों की प्रस्तुति के साथ चुटकुले आदि से माहोल को रंगमयी बनाया जाएगा।
इस अवसर पर समाज के दोनों न्यास के न्यासी गणों हाटकेश्वर धाम मित्र मंडल, युवा साथियों एवं महिला मंडल के प्रत्येक सदस्य से उपस्थित रहने का विनम्र निवेदन है।
कार्यक्रम के पश्चात सुस्वादुयुक्त व्यंजनों का भी आनंद प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *