भोपाल : सोमवार, मार्च 2, 2026
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का वह पावन पर्व है, जो हमें प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। यह केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि समाज में एकता, सौहार्दृ और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का अवसर भी है।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व हम सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई आशाओं के रंग लेकर आती है। होली हमें यह प्रेरणा देती है कि हम सभी भेदभाव, वैमनस्य और नकारात्मकता को त्यागकर आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को मजबूत करें।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने का संकल्प लें तथा समाज में प्रेम और भाईचारे के रंगों को और गहरा करें।