Breaking
23 Jul 2026, Thu

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही जारी

उज्जैन : बुधवार, फरवरी 25, 2026,  उज्जैन,25 फरवरी। आगामी त्यौहार होली और रमजान को ध्यान में रखते हुए आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देेश्य से कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में लगातार निरीक्षण एवं नमूना कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 25.02.2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा उज्जैन में सांवरिया किराना एवं जनरल स्टोर मक्सी रोड उज्जैन से शीतल नूडल्स का नमूना, लक्ष्मी किराना स्टोर मक्सी रोड से मेज स्टार (आरारोट) का नमूना, भगवती डेयरी एण्ड स्वीट्स मक्सी रोड उज्जैन से मिल्क केक का नमूना, अनंत इन्टरप्राईजेस घी मण्डी उज्जैन से रवा का नमूना, राजू स्वीट्स तोपखाना उज्जैन से बूंदी के लड्डू का नमूना के नमूनें लिये गये। उपरोक्त सभी नमूनें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *